फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कैंटर की तिरपाल काटकर 20 इनवर्टर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर (मेरठ)। मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर कला और माछरा चौकी के बीच चोरों ने एक कैंटर गाड़ी की तिरपाल काटकर 20 इन्वर्टर चोरी कर लिए हैं। शक होने पर चालक ने गाड़ी रोकी तो एक चोर गाड़ी से कूदकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। चालक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एटा के थाना निधौली कला निवासी हरवंश ने तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी कैंटर गाड़ी में अंबाला हरियाणा से इन्वर्टर लेकर इस्लामनगर बहजोई जा रहा था। वह मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर-माछरा चौकी के पास पहुंचा तो उसे गाड़ी में कुछ आहट सुनाई दी। इसके बाद उसने माछरा बस अड्डे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति गाड़ी से कूदकर भागता दिखाई दिया। उसने अपनी गाड़ी चेक की तो उसकी तिरपाल फटी हुई मिली तथा एक किलो वाट के 20 इन्वर्टर गायब मिले। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। चालक बार-बार लोकेशन बदल रहा है। जांच की जा रही है। जहां चालक बता रहा है वहां मात्र 500 मीटर की दूरी का अंतर है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें