फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल 26 गैंग के दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्पेशल 26 गैंग के बदमाशों तक पुलिस पहुंच गई है। यह गैंग सराफा व्यापारियों को अपना निशाना बनाता था। एक सप्ताह पहले उत्तराखंड के सराफ से इस गैंग ने 12 लाख का सोना ठगा था। इससे पहले भी यह गैंग कई सराफा कारोबारियों से वारदात कर चुका है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सितारगंज निवासी नैतिक अग्रवाल पुत्र गोविंद राम अग्रवाल का सितारगंज में सराफा व्यवसाय है। एक सप्ताह पहले सराफ नैतिक करीब 295 ग्राम सोने के जेवरात नील की गली मेरठ से लेकर निकले थे। जिला अस्पताल के पास बदमाशों ने खुद को पुलिस वाले बताकर उनसे ठगी की थी। इससे पहले भी पुलिस अफसर, सेल्स टैक्स या फिर जीएसटी के अधिकारी बताकर ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से उनकी फुटेज निकलाकर वायरल की और बाजार में उनके फोटो भी चस्पा कराए। ताकि उनकी पहचान हो सके। मुखबिर की सूचना पर देहलीगेट पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जोकि इस गैंग में शामिल हैं। पुलिस अभी जांच पड़ताल करने की बात कह रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उनका मिलान कर रही है।
दर्जनों सराफ से कर चुके ठगी
पुलिस के मुताबिक यह गैंग सराफा कारोबारियों को निशाना बनाता है। दर्जनों सराफ से भी इसी तरीके से ठगी करता है। बाइक पर दो बदमाश अलग निकलते हैं और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो जाते हैं। यह बदमाश खुद को अधिकारी बताते और जांच के बहाने ठगी करते हैं। कई बार शिकायत हो चुकी। लेकिन पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें