डेंगू का वार...तीन मरीज और मिले
मेरठ। डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार को डेंगू की पुष्टि हुई है। इस साल अब तक मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की लैब में 276 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 203 मरीज जिले के हैं और बाकी आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। पिछले साल डेंगू के 153 मरीज मिले थे।