फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग की सरचार्ज समाधान योजना का एक दिन शेष रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग की सरचार्ज समाधान योजना का एक दिन शेष है। उपभोक्ताओं ने 31 मार्च तक बिल जमा नहीं किया तो पंजीकरण के दौरान जमा की गई राशि भी जब्त हो सकती है।
विज्ञापन

तीन माह पूर्व विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं पर बकाया बिलों को लेकर सरचार्ज समाधन योजना का शुभारंभ किया था तभी से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विद्युत विभाग ने कैंप लगाकर उपभोक्ताओं के पंजीकरण किए थे। पंजीकरण में दो हजार रुपये शुल्क सहित छूट काटकर जो शेष राशि बचती थी उसका 30 प्रतिशत जमा कराया गया था तथा शेष राशि 31 मार्च तक जमा करनी थी। योजना का एक दिन शेष है अभी तक अनेक उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। अधिशासी अभियंता चतुर्थ देहात का कहना है कि यदि योजना का समय नहीं बढ़ा तो पंजीकरण शुल्क जब्त करते हुए जमा धन राशि बिल में समायोजित कर अन्य धन की वसूली करने की कार्रवाई की जाएगी।

नहीं हुआ गन्ना भुगतान, कैसे जमा हो बिल
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि वह चीनी मिलों पर अपना गन्ना डाल रहे है तथा चीनी मिलों द्वारा समय से भुगतान नहीं होने के कारण विवाह शादी तक नहीं हो रही फिर वह बिजली बिलों का भुगतान कहां से करें सरकार को चाहिए कि वह किसानों का भुगतान तत्काल कराएं तथा विद्युत विभाग की सरचार्ज समाधान योजना का समय बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें