प्रत्येक बूथ पर बनेंगे-4-4 बूथ मित्र
सरधना। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा तैयारी तेजी से की जा रही हैं। इसी में जिन जगहों पर पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उन जगहों पर बिजली, पंखा और भवन निर्माण का निरीक्षण एसडीएम के साथ तहसीलदार के द्वारा किया जा रहा हैं। इस बार चुनाव में जहां एक तरफ विभिन्न पार्टियों के द्वारा अपने एजेंट बनाए जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इस बार निर्वाचन अधिकारी एवं प्रशासन की तरफ से भी बूथ मित्र बनाए जा रहे हैं। तहसीलदार अविनाश ने बताया कि इस बार एक बूथ पर चार मतदाता जिन्हें बूथ मित्र के रूप में बनाया जा रहा है, जिसमें चुनाव के दौरान किसी भी गतिविधि के बारे में वह पुलिस प्रशासन को सूचना देंगे। जिससे मतदान के समय बूथ पर आने वाली किसी समस्या या गड़बड़ी की सूचना समय पर पुलिस प्रशासन को दे सकें।