विदाई समारोह में दिया बेटी बचाओ का संदेश
मोदीपुरम । विनायक विद्यापीठ में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर-दौराला की इंटरमीडिएट की छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान को गति देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विनायक विद्यापीठ की प्राचार्य उर्मिला मोरल ने छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और उन्हे सफलता के मंत्र दिए। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर एवं संकल्प संस्था की सचिव अतुल शर्मा ने सभी छात्रों को ट्रॉफी देकर सम्मान किया। उन्होंने बेटियों से मेहनत करके आगे बढने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में 231 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने नाटक का मंचन किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम मेें छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं ने जमकर डांस किया।
खास बातें:
श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह