फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस स्कूल में ईहा का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट फ्रांसिस स्कूल में ईहा का सम्मान
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित की गई ईहा दीक्षित का लोहियानगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईहा सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा है। मुख्य अतिथि एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि मेरठ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायरेक्टर निर्मल राज ने ईहा के माता-पिता को बधाई दी। वहीं, स्कूल प्रधानाचार्य सौमेन चक्रवर्ती ने कहा कि ईहा ने मेरठ का नाम रोशन किया है। ईहा ने स्कूल परिसर में पौधा भी लगाया। इस मौके पर हेड मिस्ट्रेस मनीषा जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें