लखनऊ से पदक जीतकर लौटे दिव्यांगों का स्वागत
मेरठ। लखनऊ में आयोजित तीन राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक खेलों में मेरठ के दिव्यांग खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी। उत्तर प्रदेश दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के लिए निरंतर किए प्रयास से ऐसा संभव हुआ है। लखनऊ से लौटने पर दिव्यांगों का भामाशाह पार्क में स्वागत किया गया। गोल्ड पाने वाले खिलाड़ी रवि यादव, राहुल प्रियांश, नितिन गुप्ता, गौरव यादव, मनोज, रवि कुमार, अनमोल, सौरव त्यागी, दिव्यांश, प्रशांत कुमार, विनीत का स्वागत किया गया। बालिकाओं में शबाना, फातिमा, तनु, शबी, जहरा, दुर्गेश ने सिल्वर मेडल प्राप्त किए। नितिन, राहुल, अनामिका, सावेज, करन, अंकुर ने शानदार प्रदर्शन कर मेरठ का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश दिव्यांग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित शर्मा, कोच गौरव त्यागी, सुनील कनौजिया, अमन, अंकित विकल, देवेंद्र , पुनीत मुल्तानी, सावेज आदि मौजूद रहे।
मेरठ ओपन सीनियर चेस प्रतियोगिता आज से
मेरठ। जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा पांडव नगर स्थित केएल निष्ठा चेस एकेडमी पर मेरठ ओपन सीनियर चेस प्रतियोगिता आयोजित होगी। एसोसिएशन के कार्यकारी सचिव विवेक त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। एक दिवसीय प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे।