फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला छात्रवृति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2017 का आयोजन हुआ। परीक्षा आईआईएमटी एकेडमी गंगानगर में हुई। सफल कॅरियर और भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए छात्रों ने उत्साह से परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मेरठ, बागपत और शामली के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 429 छात्रों ने परीक्षा दी। छात्रों ने अमर उजाला के इस प्रयास को बेहद उपयोगी बताया। परीक्षा को सफल बनाने में आईआईएमटी एकेडमी के मीडिया प्रभारी मानव शर्मा व स्टाफ ने सहयोग दिया।

पीएमटी की कोचिंग करूंगी
अखबार से ही छात्रवृत्ति परीक्षा की जानकारी मिली थी। मेरा सपना डॉक्टर बनना है, अगर मैं परीक्षा में पास हुई तो इस पैसे से मेडिकल टेस्ट की कोचिंग करूंगी। - जानवी
विज्ञापन


सीनियर ने प्रोत्साहित किया
पल्हैड़ा से पेपर देने आई हूं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल में दसवीं की पढ़ाई कर रही हूं। स्कूल की सीनियर दीदी ने ही मुझे परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया था। - सना

छात्रवृत्ति से कोचिंग करूंगी
मेरा सपना प्रशासनिक अधिकारी बनना है। पापा एलआईसी एजेंट हैं। मैं चाहती हूं कि इस परीक्षा में पास होकर जो छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी उससे सिविल सर्विसेज की कोचिंग करूं। - प्राची

आगे की पढ़ाई करूंगी
मुझे अखबार पढ़ना बहुत पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरें पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। पेपर से ही मुझे इस परीक्षा के बारे में पता चला। परीक्षा में पास हुई तो आगे की पढ़ाई करूंगी। - साक्षी

इंजीनियर बनना सपना
इस्माईल गर्ल्स स्कूल शास्त्रीनगर में पढ़ती हूं। मेरा सपना इंजीनियर बनने का है इसी उम्मीद से मैंने छात्रवृत्ति की परीक्षा दी है कि पास हो जाऊं और छात्रवृत्ति की राशि से आगे की पढ़ाई कर सकूं। - मंतशा

पेपर बहुत अच्छा था
मैं 10वीं कक्षा में पढ़ता हूं। हमारे गांव के कई छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया है। तभी मैंने भी पंजीयन कराया और परीक्षा दी। पेपर बहुत अच्छा था। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए परीक्षा अच्छी है। - शाकिर

कंप्यूटर इंजीनियर बनूंगा
इंचौली से पेपर देने आया हूं। 11वीं कक्षा में पढ़ता हूं, मेरा सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनना है। छात्रवृत्ति की राशि मिली तो आगे की पढ़ाई कर पाऊंगा। - शादाब अब्बासी

पीएचडी करना लक्ष्य
सिंभावली से पेपर देने आया हूं। मेरा सपना पीएचडी करके प्रोफेसर बनना है। लेकिन यह पढ़ाई बहुत महंगी है। अगर छात्रवृत्ति परीक्षा में पास हुआ तो जो राशि मिलेगी उससे पढ़ाई करूंगा। - मोहम्मद शाकिब

पीएमटी की कोचिंग करूंगा
बागपत से छात्रवृत्ति की परीक्षा देने आया हूं। परीक्षा में पास होने के लिए काफी मेहनत की है। अगर पास हुआ तो जो राशि मिलेगी उससे पीएमटी की कोचिंग करूंगा। - समीर

प्रयास काफी अच्छा
अमर उजाला का प्रयास अच्छा है। समाज में लाखों बच्चे ऐसे हैं जो काबिल हैं और आगे पढ़ना चाहते हैं मगर धनाभाव में उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाती। - वैभव सैनी

शोध के क्षेत्र में बनाऊंगा कॅरियर
मैं सरस्वती शिशु मंदिर शामली में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा हूं। मेरा सपना बीएससी करके शोध के क्षेत्र में जाना है। अगर छात्रवृत्ति मिली तो उससे उच्च शिक्षा लूंगा। - विवेक कुमार

अनुभव अच्छा रहा
हमारे स्कूल की और भी छात्राओं ने पेपर दिया है। छात्राएं कई बार परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती। पेपर का अनुभव अच्छा रहा। - प्रीति सिंह

प्रतियोगिता की तैयारी करूंगी
मुझे बैंक ऑफिसर बनना है। अभी 11वीं में हूं। अखबार से ही इस परीक्षा के बारे में पता चला था। अगर मुझे छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी तो मैैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करूंगी। - मानसी

रिसर्च में बनाऊंगी कॅरियर
शामली से पेपर देने आई हूं। मेरा सपना बीएससी करके रिसर्च के क्षेत्र में जाना है। कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए यह परीक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। - शैली

छात्रवृत्ति से मिलेगा लाभ
शामली से पेपर देने आई हूं। अखबार के माध्यम से इस परीक्षा की जानकारी मिली थी। मेरी और भी सहेलियों ने यह परीक्षा दी है ताकि हम उच्चशिक्षा के लिए छात्रवृत्ति की राशि का प्रयोग कर पाएं। - प्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें