फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर कैंट बोर्ड और बिजली विभाग आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बाउंड्री रोड पर रक्षा भूमि पर अतिक्रमण कर ट्रांसफार्मर के लिए अवैध निर्माण करने के मामले में दो विभाग बृहस्पतिवार को आमने-सामने आ गए। कैंट बोर्ड ने अवैध निर्माण तोड़ा तो बिजली विभाग ने पानी सप्लाई करने वाले चार ट्यूबवेलों के कनेक्शन काट दिए। कैंट बोर्ड ने इसे बदले की भावना से कार्रवाई बताकर जेनरेटर से पानी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

लालकुर्ती क्षेत्र में बाउंड्री रोड पर जिस जगह ट्रांसफार्मर के लिए बिजली विभाग ने निर्माण किया, उसकी कैंट बोर्ड से मंजूरी नहीं ली गई। इससे यातायात में बाधा होने की बात कैंट बोर्ड ने कही है। बोर्ड की टीम ने अवैध निर्माण हटा दिया। इसके बाद बिजली विभाग ने चार ट्यूबवेलों के बिजली कनेक्शन काट दिए। कैंट बोर्ड के अनुसार दो ट्यूबवेल का जुलाई तक का बिल जमा था। कनेक्शन काटने की कार्रवाई बिना नोटिस की गई है। कनेक्शन कटने की वजह से लालकुर्ती क्षेत्र में पानी की दिक्कत हुई। कैंट बोर्ड का कहना है कि बिजली विभाग ने छावनी की भूमि पर 18 जगहों पर ट्रांसफार्मर अवैध रूप से लगा रखे हैं। उखाड़ने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। जुर्माने की कार्रवाई में कई करोड़ रुपये की देनदारी बताई जा रही है।
विज्ञापन

खास बात
- बाउंड्री रोड पर ट्रांसफार्मर के लिए बिना मंजूरी निर्माण करने का मामला
- बोर्ड ने अवैध निर्माण तोड़ा तो विभाग ने काटी ट्यूबवेल की बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें