सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने, उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने और इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला की शादी लगभग पांच वर्ष पहले हुई थी। चार वर्षों से घरेलू विवाद के चलते महिला गांव में ही अपनी दो बेटियों के साथ रह रही हैं। आरोपी पीआरडी में कार्यरत हैं। दोनों के बीच पिछले लगभग चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार के दबाव के कारण महिला ने तीन महीने पहले भी शिकायत की थी। इसके बाद फिर महिला ने तहरीर दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।