फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती पर टिप्पणी के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। एक जनप्रतिनिधि की पुत्री पर अभद्र टिप्पणी कर पोस्ट करने से बजरंग दल एवं उनके समर्थकों में रोष है। उन्होंने शुक्रवार को कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के सदस्य कोतवाली पहुंचे। उन्होंने एसओ को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे बजरंग दल प्रखंड छात्र प्रमुख सरूरपुर जयंत राणा ने थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें बताया कि जनप्रतिनिधि की पुत्री के बारे में एक युवक द्वारा फेसबुक पर गलत पोस्ट की गई है। सहारनपुर निवासी इस युवक ने पोस्ट में जनप्रतिनिधि की पुत्री का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग होना लिखा है। जिससे उनके समर्थकों व हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग शांतिभंग करते हैं। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेद्र सिंह राठौर ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें