फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल खोने के बाद खाते से निकले 1.85 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी संतोष कुमार गुप्ता का मोबाइल 20 सितंबर को लोहियानगर मंडी में सब्जी खरीदने के दौरान गुम हो गया था। उन्होंने उसी दिन सिम बंद कराकर नया सिम ले लिया, लेकिन अगले ही दिन उनके बैंक खाते से नौ ट्रांजेक्शन के जरिये 1.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम कटने के मैसेज मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने नौचंदी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर रकम वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह उक्त बैंक खाते से पेटीएम के माध्यम से यूपीआई का इस्तेमाल करते थे। उनका आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल का इस्तेमाल कर यूपीआई के जरिये रकम निकाल ली। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें