मेरठ। फेसबुक ने अपने यूजर्स को बुधवार को नया फीचर गुड एड्सएप दिया। यूजर्स ने सुबह से ही फेसबुक के इस फीचर का पूरा लाभ उठाया। अपनी प्रोफाइल पर जाकर लोगों ने दोस्तों के साथ की तस्वीरों को इस फीचर से जोड़कर वॉल पर साझा किया।
फेसबुक ने वीडियो फॉर्म में एक नया फीचर गुड एड्सएप दिया। इसमें आप अपने वॉल की सारी तस्वीरों क ो एक संगीतमय वीडियो के रूप में दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। इस वीडियो के माध्यम से पुरानी यादें ताजा होती हैं। वॉल पर क्रिएशन दिखाई देता है। सुभारती विवि में फैशन डिजायनिंग की प्रवक्ता डॉ. पूजा गुप्ता ने अपना गुड एड्सएप वीडियो बनाकर शेयर किया। शास्त्रीनगर निवासी इंदु गेरा ने भी वीडियो साझा किया। इसी तरह फैशन डिजायनर निधि जैन के वीडियो पोस्ट को दोस्तों ने पसंद किया। मैमोरेबल मूमेंट ऑफ माई लाइफ के नाम से सभी ने अपनी पुरानी यादों व तस्वीरों को एक वीडियो में साझा किया।
मुख्य बातें
फॉलोअर्स ने दिनभर किया एंजाय, दोस्तों के साथ साझा की यादें