फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री से शिकायत के बाद जागे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री से शिकायत के बाद जागे अफसर
विज्ञापन

मवाना। बिजली की बेतहाशा कटौती की शिकायत प्रदेश के उर्जा मंत्री से होने पर स्थानीय अधिकारियों की नींद टूटी। इस पर उपजिलाधिकारी ने सोमवार को बिजली अधिकारियों को बुलाकर निर्देश दिए कि यदि किसी कारण से कटौती की जाती है तो एक दिन पहले क्षेत्र को लोगों को अवगत कराया जाए। साथ ही बिजली के तारों से निकल रही चिंगारियों से जल रही फसलों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि बीते तीन दिन से नगर में जबरदस्त बिजली कटौती होने तथा इसका कारण ठीक प्रकार से नहीं बताए जाने पर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने इसकी शिकायत ट्वीटर और व्हाट्स एप के माध्यम से उर्जा मंत्री प्रदेश सरकार श्रीकांत शर्मा से की। उन्होंने बताया कि कटौती के संबंध में बड़ा महोदव के समीप स्थित बिजलीघर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हवा तेज चलने के कारण आपूर्ति बंद की गई है। वहीं, लाइनमैन ने बताया कि काम चल रहा है इसलिए आपूर्ति बंद है। उधर, अवर अभियंता शिवम गुप्ता ने फाल्ट होना बताया। लाइनमैन पेट्रोलिंग कर रहे हैं। जबकि वह वाल्मीकि बस्ती के करीब स्थित बिजलीघर में बैठे थे। हालांकि एसडीओ की जानकारी में नहीं है किस वजह से बिजली कटौती की गई है। बिजली कटौती के संबंध में अलग-अलग जानकारी मिली तो इसकी शिकायत ट्वीटर एवं व्हाटस एप से उर्जा मंत्री तथा एमडी मुख्य अभियंता तथा उपजिलाधिकारी से की।
विज्ञापन

जिस पर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने समस्या के समाधान के लिए सोमवार को अपने कार्यालय में तहसील के सभी जेई तथा एसडीओ, तहसीलदार मवाना तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें उपजिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिकारियों से कहा कि बिजली की चिंगारी से खेतों में बहुत आग लग रही है। उस पर तुरंत ध्यान दिया जाए और उनके मुआवजे की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। मवाना में बिजली कटौती पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने कहा कि काम होगा तो कटौती होगी ही। इस पर व्यापारी बिगड़ गए तथा कहा कि गर्मी है आप लेबर से सुबह काम कराए और अखबार के माध्यम से पब्लिक को जानकारी भी दें। यदि दिन में कटौती ऐसे ही रहेगी तो व्यापारी बिल नहीं देंगे और कर्मिशयल के नाम पर ज्यादा वसूली करते हैं, उसे खत्म किया जाए नहीं तो कृषि, घरेलू एवं कर्मिशयल के फीडर एवं लाइन अलग-अलग की जाए।
विज्ञापन

ऐसे लाइनमैन रखे जाएं जो खंभे पर चढ़ सके। नहीं तो व्यापारी बिल नहीं जमा करेंगे और दुकान बंद करके गर्मी के दौरान घर बैठ जाएंगे। इस पर उपजिलाधिकारी ने कम से कम कटौती करने तथा कटौती की सूचना जनता को समय रहते देने के निर्देश दिए। वहीं, इस संबंध में एक पत्र एमडी को भी भेजने की बात कही। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष शैवाल दुबलिश तथा महामंत्री नदीम आदि की उपस्थिति थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें