फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड : दो और मरीजों की हालत सुधरी, अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब कांड : दो और मरीजों की हालत सुधरी, अस्पताल से छुट्टी
विज्ञापन


- अब तक 10 मरीजों की छुट्टी, 8 का चल रहा इलाज

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सहारनपुर जिले में हुए शराब कांड के दो और मरीजों की हालत में सुधार हुआ है। इन दो लोगों को मेडिकल इमरजेंसी से बुधवार को छुट्टी दे दी गई। अब मेडिकल में शराब कांड के आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें तीन मरीज वार्डों में भर्ती हैं और पांच का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। तीन मरीजों की एक-दो दिन में छुट्टी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिन मरीजों की बुधवार को छुट्टी की गई है, उनमें संजय (40) निवासी गडनेडा और ब्रिजेश (22) निवासी गागनहेड़ी सहारनपुुर हैं। इससे पहले मंगलवार को धर्म सिंह (40) निवासी सहानरपुर, नीरज (60) निवासी बड़गांव, लीलू (60) निवासी बुद्धनगर, सुभाष (40) निवासी सलेमपुर, अशोक (40) निवासी कैलाशपुर और अरुण (28) निवासी सलेमपुर की छुट्टी दी गई थी। सोमवार को भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती दो मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। इनमें जगतु और ओमी थे। सीएमएस डॉ. धीरज राज ने बताया कि जिन मरीजों की आंखों में परेशानी है, उन्हें नेत्र रोग विशेषज्ञ और प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि एक-दो दिन में और भी मरीजों की छुट्टी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया था। इनमें से 42 मरीजों को मेडिकल इमरजेंसी लाया गया था। एक मरीज यहां से भाग गया था। छह मरीज मृत हालत में लाए गए थे, जबकि 17 की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। अब तक 10 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। चिकित्सकों का मानना है कि इस तरह की शराब में मिथाइल अल्कोहल की मात्रा ज्यादा होती है, जिस कारण इसे पीने वाले का नर्वस सिस्टम निष्क्रिय हो जाता है। अगर समय से इलाज न मिले तो जान जाने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें