फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी छह ट्रेनें रहेंगी रद

विज्ञापन
विज्ञापन
आज भी छह ट्रेनें रहेंगी रद
विज्ञापन

मेरठ। राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन के चलते ट्रेन यातायात प्रभावित हो रहा है। पिछले पांच दिनों से ट्रैक पर बैठे गुर्जरों ने दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग को ठप कर रखा है। मेरठ से मुंबई जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, राजस्थान सरकार ने बुधवार को गुर्जर नेताओं से बातचीत की लेकिन अभी बात नहीं बन सकी है। रेलवे ने आंदोलन को देखते हुए बृहस्पतिवार को भी अप और डाउन की छह ट्रेनों को रद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

देहरादून से बांद्रा को जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद रहेगी। मेरठ से मंदसौर को जाने वाली लिंक एक्सप्रेस भी दोनों तरफ से रद रहेगी। हरिद्वार से बांद्रा को जाने वाली एक्सप्रेस और मुंबई से अमृतसर को जाने वाली गोल्डन टेंपल भी रद रहेगी। प्रयागराज से मेरठ आने वाली नौचंदी और संगम की लेटलतीफी जारी है। नौचंदी एक्सप्रेस अपने तय समय से चार घंटे 30 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची और संगम एक्सप्रेस एक घंटे 15 मिनट की देरी से सिटी स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें