संयुक्त विकास आयुक्त ने किया ब्लॉक का निरीक्षण
माछरा। ब्लॉक माछरा मुख्यालय पहुंचे जेडीसी ने निरीक्षण कर बिंदूवार एक-एक स्थापना अभिलेख, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, क्षेत्र पंचायत कार्य व उसके पत्रावलियों आदि में त्रुटि पाए जाने पर लिपिकों व अधिकारियों को फटकार लगाई।
बृहस्पतिवार को संयुक्त विकास आयुक्त रामरक्षपाल यादव ने ब्लॉक माछरा का निरीक्षण किया। जेडीसी ने ब्लॉक मुख्यालय में बैठक कर सभी अधिकारियों व लिपिकों को बुलाकर लक्ष्य के अनुसार उनकी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लिपिक एवं ब्लॅाक के अधिकारियों को जमकर हड़काया तथा बीडीओ माछरा सुरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि समय रहते ही माछरा ब्लॉक के गांवों के विकास लक्ष्यों को पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि अनेक ऐसे गांव है जिनमें अभी तक पूर्ण शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी निरीक्षण के दौरान कोई कमी पाई गई तो उनके व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ सुरेंद्र सिंह, ओपी शर्मा, अताउर रहमान, शशि शर्मा, कुमारी रजनी चतुर्वेदी, परवेश कुमार, विक्रांत त्यागी, सुनील कुमार, राजकुमार राणा, बिजेंद्र सिंह, शिवम यादव, भोपाल सिंह, अभिषेक, सुधीर राघव, पिंटू सिंह समाज कल्याण, राजो देवी आदि उपस्थित रहे।