सलावा से निकाली गई सपा की साईकिल यात्रा
सरधना। सरधना विधानसभा क्षेत्र में सपा की साइकिल यात्रा गांव सलावा से निकाली गई। चौथे दिन बृहस्पतिवार को साइकिल यात्रा को सपा नेता अतुल प्रधान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। सपा विधानसभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली ने पार्टी की नीतियों की जानकारी व आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। सलावा, कपसाड़, अटेरना, टांडा, दादरी आदि गांवों में यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भूपेंद्र खेड़ा, राजू, अरुण राणा, अरशद, लक्ष्मण, राजीव राणा, सोनू रावत, कपिल व रोहताश आदि मौजूद रहे।