फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिकों को गिरोह निकाल रहा कब्रिस्तान से बच्चों के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तांत्रिकों का गिरोह निकाल रहा कब्र से बच्चों के शव
विज्ञापन

मेरठ। कब्रिस्तान से बच्चों के शव गायब होने के मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सोहराब गेट व इस्लामाबाद गेट के लोगों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने लोगों से जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मिन्नी वाले कब्रिस्तान से कब्र से बच्चों के शव गायब होने के मामले में लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को युवा सेवा समिति के बदर अली, अफजाल के साथ सोहराब गेट व इस्लामाबाद गेट क्षेत्र के लोग थाने पहुंचे। लोगों ने बताया कि कोई तांत्रिक गिरोह कब्र से शव खोदकर उन पर तांत्रिक क्रिया कर रहा है। लोगों का आरोप है कि तांत्रिक गिरोह में कब्रिस्तान की देखभाल करने वाला हनीफ पुत्र सत्तार भी मिला हुआ है। पुलिस हनीफ से कड़ाई से पूछताछ करें। लोगों ने पुलिस को मामले के खुलासे के लिए दो दिन का समय दिया है। खुलासा न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। बता दें कि आठ मार्च को ढाई वर्षीय नविया पुत्री आसिफ की मौत हो गई थी। जिसे मिन्नी वाले कब्रिस्तान में दफनाया गया था। तीन दिन पूर्व नाविया का शव कब्र के बाहर क्षत-विक्षत हालत में मिला था। लोगों ने हंगामा करते हुए तांत्रिक क्रिया करने की बात कही थी। वहीं लोगों ने एसएसपी से मिलकर कब्रिस्तान में अन्य कब्रों को खोदा था जिसमें एक बच्चे का शव भी गायब मिला। वहीं पुलिस ने अपने सामने एक अन्य कब्र को खुदवाया जिसमें शव मिला। वहीं पुलिस ने बताया कि हनीफ से पूछताछ की जा रही है। उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोई जानवर भी कब्र खोद सकता है कुछ लोगों ने तांत्रिकों पर आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है पुलिस मामले की जांच करा रही है।-एसपी सिटी मान सिंह

खास बातें:
थाने में लोगों का हंगामा, पुलिस ने दिया जल्द खुलासा करने का आश्वासन
कब्रिस्तान से बच्चों के शव खोदे जाने का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें