धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
मेरठ। गणतंत्र दिवस इस बार भी पूर्व वर्षों की तरह पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र ने सोमवार को बचत भवन में बैठक आयोजित की और कार्यक्रमों पर चर्चा की।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गांधी आश्रम से सुबह 6.30 बजे प्रभातफेरी के साथ कार्यक्रम शुरू होंगे और दिन भर कार्यक्रमों की शृंखला के बाद शाम को 6.30 बजे शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित करके समापन होगा। इस दिन शहर में लगीं सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं को विद्युत प्रकाश से सजाने के साथ ही विशेष सफाई भी की जाएगी। इसके अलावा घंटाघर, शहीद स्मारक जैसे भवनों को भी सजाया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर मान सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी सदर निशा अनंत, उपजिलाधिकारी सरधना राकेश कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त एचएस कर्नी, अपर नगर मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, जेल अधीक्षक, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी सहित गण्यमान्य नागरिक धर्म दिवाकर शर्मा, शहर काजी जैनुस साजिद्दीन, ठॉ. प्रतीश सिंह, कॉमरेड शरीफ अहमद, कमेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, हरकिशन वर्मा, जब्बार एडवोकेट, सरबजीत कपूर आदि मौजूद रहे।