फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6784 बच्चों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
6784 बच्चों, 875 गर्भवती महिलाओं को लगाए टीके
विज्ञापन

मेरठ। मिशन इंद्रधनुष के तहत प्रथम चरण के पांचवें दिन तक शहरी क्षेत्र में 516 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 6784 बच्चों का टीकाकरण किया गया। साथ ही 875 गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए। अब पूर्व प्रतिरक्षित बच्चों की संख्या 1046 रही। चिकित्सा शिक्षा की अपर निदेशक डॉ. मंजू वैश्य शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने सोमवार को बताया कि यह अभियान 26 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान 695 सत्र स्थलों पर दो वर्ष तक के 10441 बच्चों और 5768 गर्भवती महिलाओं को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और इंटर्न ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखीपुरा में और केएमसी के नर्सिंग स्टाफ ने जाकिर कॉलोनी में टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी, डॉ. रजत गर्ग, नजमुनिशा, प्रवीन कौशिक, सचिन कुमार और राजेंद्र प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें