फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम कृपा बिनु सुलभ न सोई

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

मेरठ। राधा गोविंद मंडप में श्रीराम कथा सुनकर सभी श्रोता प्रभु भक्ति में लीन हो गए। तीन दिवसीय श्रीराम कथा सोमवार को विधि विधान के साथ शुरू की गई। कथा व्यास स्वामी प्रणवपुरी ने कहा कि प्रभु भक्ति मानव जीवन के लिए उतना ही जरूरी है जितना की शरीर के लिए भोजन। उन्होंने कहा कि भगवान राम की पूरी जीवनचर्या धर्म मर्यादाओं का प्रतिपालन करती है। आदर्श मनुष्य को कैसा होना चाहिए यह श्रीराम के चरित्र से प्रेरणा ली जा सकती है। भगवान राम के वनवास की कथा सुनाई। एसके शर्मा, सुभाष शर्मा, मुकेश शर्मा, जितेंद्र मणि, बसंत गोयल, सेंसरपाल शर्मा, सुमित त्यागी, सुशील बंसल, बिजेंद्र शर्मा, मनोज अग्रवाल आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन


अनमोल कीर्तन दरबार सजाया
मेरठ। गुरु गोविंद सिंह के 351वें प्रकाश पर्व की खुशी में सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर में अनमोल कीर्तन दरबार सजाया गया। ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह ने सोदर रहरास साहिब के पाठ का उच्चारण किया। इसके उपरांत अखंड कीर्तन जत्थों के सेवकों ने तही प्रकाश हमारा, भयो पटना शहर विखे भव लयो, सुरनर मुनि जनि अमृत खोजदे सो अमृत गुरु ते पाया, कलियुग महि कीर्तन प्रधना गुरुमुख जपीये लाय धियाना आदि गुरुवाणी के शब्दों का गायन किया। ग्रंथी भाई प्रेम सिंह ने शबद कीर्तन किया। स. रणजीत सिंह जस्सल, स. सुरिंदर सिंह, स. जसवीर सिंह खलासा, स. अमरजीत सिंह चावला, स. दविंदर सिंह नंदा, स. अमरजीत सिंह आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें