फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली संग मनाई छुट्टी, शॉपिंग के बाद डिनर भी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के साथ गुजारा दिन, बाहर किया डिनर
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस कर्मियों को 10 दिन में एक छुट्टी की सरकारी व्यवस्था सोमवार से देहली गेट थाने में शुरू हो गई। थाने के एक सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल छुट्टी पर रहे। उन्होंने अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों संग ये दिन गुजारा। खूब शापिंग की और होटल में डिनर किया। इस व्यवस्था से पुलिस कर्मी और उनके परिजन बेहद खुश हैं।
छुट्टी की ये व्यवस्था अक्तूबर में ही शासन से लागू कर दी थी। एसएसपी मंजिल सैनी ने भी थानेदारों को इस पर अमल करने को कहा था, लेकिन थानों में स्टाफ की कमी से व्यवहारिक दिक्कतों की वजह से ये लागू नहीं हो पा रही थी। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने प्रयास कर सोमवार से अपने थाने में इसे लागू किया। एसओ के अनुसार उनके थाने में 9 सब इंस्पेक्टर और 52 कांस्टेबल हैं। इनमें 6 महिला कांस्टेबल और एक ड्राइवर भी है। सोमवार को सब इंस्पेक्टर श्योदान सिंह, कांस्टेबल अंकित, कविंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल अनिता रेस्ट पर रहे।
विज्ञापन


बच्चों के साथ खेली लूडो
रेस्ट पर रहे सब इंस्पेक्टर श्योदान सिंह परिवार के साथ जागृति विहार में रहते हैं। सिंह के अनुसार उन्होंने पूरा दिन अपने परिवार के साथ गुजारा। दोपहर तीन बच्चे, बेटी नम्रता, शैलजा और बेटा दुर्गेश भी स्कूल से आ गए। इसके बाद सबने साथ बैठकर खाना गया। शाम को बच्चों के साथ बाजार जाकर शापिंग की और रात को उनके साथ लूडो और कैरम भी खेला।

सहेलियों संग किया इंज्वाय
महिला कांस्टेबल अनीता मूल रूप से शामली जिले के बाबरी गांव की हैं। इस अवकाश में जिला मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं है लिहाजा उन्होंने अपनी छुट्टी शहर में ही अपनी सहेलियों के साथ इंज्वाय की। शाम को मार्केट में शॉपिंग की और डिनर होटल में किया।
विज्ञापन


मामा की फैमिली संग मनाई छुट्टी
कांस्टेबल अंकित का परिवार शामली के ऊन में रहता है। उन्होंने अपना अवकाश कंकरेखड़ा में मामा जी के परिवार के साथ बिताया। वहीं पर खाना खाया खाया और शाम को मामा जी की फैमिली के साथ मार्केट में गए और जरूरी सामान खरीदा। अंकित की तीन महीने पहले ही शादी हुई है। अंकित ने बताया कि एक निश्चित दिन अवकाश मिलने पर वो पहले ही अपना कोई कार्यक्रम बना सकते हैं।

खास बात
10 दिन में एक छुट्टी की व्यवस्था लागू होने से पुलिस कर्मी और उनका परिवार खुश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें