फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांतिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुंभ के तहत हुआ संगीत संध्या का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्रांतिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुंभ के तीन दिवसीय आयोजन की शृंखला में शुक्रवार को बागपत रोड स्थित केएमसी कालेज आफ नर्सिंग एवं पैरा मैडिकल साइंसेज में संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इसमें नेपाल, भूटान और तिब्बत के विख्यात कवियों और साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेपाल के कवि, लेखक और समाजसेवी बसंत के चौधरी ने किया। उनका स्वागत केएमसी समूह के संस्थापक डॉ. सुनील गुप्ता और डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा भारत के अन्य देशों के साथ बदलते हुए रिश्तों के बारे में पता चलता है। डॉ. बीसी रॉय सम्मेलन सभागार में आयोजित इस संगीत संध्या में जीएनएम की छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। नेपाल, भूटान व तिब्बत के कवियों और साहित्यकारों ने कविता पाठ किया। डॉ. सुनील गुप्ता ने नेपाल के साथ भारत के स्नेही संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में लगाई जाने वाली कैंसर की लेटेस्ट मशीन व संबंधित बीमारी की सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त अस्पताल की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने कालेज में नेपाली, तिब्बती व भूटानी छात्रों को नर्सिंग के लिए यदि पढ़ने आते हैं तो प्रतिभाशाली छात्रों को उचित छात्रवृत्ति भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें