कंकरखेड़ा। अंबेडकर रोड स्थित मॉडल टाउन में पार्क को कूड़ाघर बना दिया है। गंदगी होने से वहां पर मच्छर पैदा हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि कॉलोनी के एक व्यक्ति ने नगर निगम की जमीन में डेरी शुरू कर दी है। गोबर भी पार्क में ही डाला जा रहा है। कॉलोनी निवासी राजवंशी गुरुदीप सिंह, चरन सिंह ने बताया कि उन्होंने डीएम, नगरायुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी से ऑनलाइन शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन की बात कही है।