फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मानसिक रोगियों के लिए लगेगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल होगा मानसिक रोगियों का इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला अस्पताल में जल्द ही मानसिक रोगियों का इलाज होगा। यहां ओपीडी लगेगी, जिसमें जांच और काउंसिलिंग की जाएगी। इसके लिए मनोचिकित्सक और काउंसलर की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला अस्पताल में मानसिक रोगी तो आते हैं, मगर उनका यहां उपचार नहीं हो पाता है। शासन स्तर पर जिला अस्पताल में मानसिक रोग विभाग की आवश्यकता समझी गई है। इसके लिए अलग से ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) चलाने का निर्णय लिया है। आगामी दिनों में जिला अस्पताल में मानसिक रोगियों का उपचार, जांच और काउंसिलिंग हो सकेगी। तनावग्रस्त लोगों का भी उपचार हो सकेगा। इस संबंध में जिला अस्पताल केप्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि मानसिक रोगों के लिए ओपीडी कमरा नंबर पांच में लगाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि इस संबंध में शासन से निर्देश आ गए हैं, जल्द इसे शुरू कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जादू टोने के चक्कर में न पड़ें, डॉक्टर को दिखाएं
मेरठ। विश्व अल्जाइमर डे पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि यह एक भूलने की बीमारी है। कई बार लोग ऐसे मरीजों पर ऊपरी हवा या जादू टोना होना मान लेते हैं और फिर अंधविश्वास केचलते झाड़ फूंक वालों के चक्कर में पड़ जाते हैं। सीएमओ ने बताया कि ऐसे मरीजों को तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए, ताकि उनकी जिंदगी को बेहतर किया जा सके।

खास बात
मनोचिकित्सक और काउंसलर के लिए चल रही है भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें