फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू, डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू होने लगा कम, नहीं मिला कोई मरीज
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बृहस्पतिवार को 17 सैंपल लगाए गए थे, जो सभी नेगेटिव निकले हैं यानि इनमें से एक भी स्वाइन फ्लू का मरीज नहीं है। पिछले करीब ढाई माह में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी दिन एक भी स्वाइन फ्लू का मरीज न मिला है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि यह राहत वाली बात है। अब स्वाइन फ्लू कम होने लगा है। पिछले एक सप्ताह में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या घट रही थी। गौरतलब है कि जिले में अब तक 401 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। मेडिकल में अब तक 1492 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 529 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें मेरठ के 398 लोग हैं, जबकि तीन की पुष्टि दिल्ली की लैब से हुई थी। 13 महिलाओं समेत 21 लोगों की मौत हो चुुकी है।
विज्ञापन


डेंगू के तीन मरीज मिले, संख्या पहुंची 51
मेरठ। स्वाइन फ्लू कम हुआ, मगर डेंगू तेजी पकड़ रहा है। डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। जिले में पिछले करीब डेढ़ माह के दौरान बृहस्पतिवार तक डेंगू के 51 मरीज मिल चुके हैं। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ के जिन मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें मुसर्रत निवासी इंचौली, मंजू निवासी जैन नगर और प्रदीप रस्तोगी निवासी शास्त्रीनगर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें