फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक (एसआईसी) डॉ. विभु साहनी ने शनिवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कार्यवाहक प्राचार्य ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नई व्यवस्था तक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल अग्रवाल और डॉ. सचिन कुमार को अपने कार्य के साथ एसआईसी पद की भी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डॉ. विभु साहनी निजी कारणों को इस्तीफा देने की वजह बता रहे हैं, वहीं मेडिकल में चर्चा है कि मेडिकल अस्पताल में चल रही आपसी खींचतान की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। वहीं, इस मामले में पांच चिकित्सकों डॉ. अजीत चौधरी, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. शैली, डॉ. नितिन यादव और डॉ. हर्षवर्धन ने प्राचार्य को पत्र लिखकर मांग की है कि एसआईसी का पद चिकित्सा स्वास्थ्य से जुड़े डॉक्टर को दिया जाए। ये सभी डॉक्टर चिकित्सा स्वास्थ्य से जुड़े हैं। डॉ. विभु साहनी चिकित्सा शिक्षा से जुड़े हुए थे। वह फार्मेसी विभाग में प्रोफेसर हैं, जबकि मेडिकल अस्पताल के एसआईसी का पद चिकित्सा स्वास्थ्य के अंतर्गत आता है। विभु साहनी का कार्यकाल करीब 14 माह रहा। गौरतलब है कि मेडिकल में प्राचार्य को लेकर भी खींचतान चल रही है। अभी भी कार्यवाहक प्राचार्य ही पद देख रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें