मेरठ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा शनिवार को वसुंधरा सेक्टर-16 ए गाजियाबाद में माधवपुरम सेक्टर-4 योजना मेरठ के 45 आवासीय भूखंडों की आवंटन प्रक्रिया लॉटरी द्वारा पूरी की गई। इनमें 40 भूखंडों का आवंटन हुआ। जबकि पांच विशिष्ट कोटे के भूखंडों के आवेदन प्राप्त नहीं हुए।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार माधवपुरम योजना के 45 भूखंडों की लॉटरी द्वारा आवंटन प्रक्रिया पूरी होनी थी। जिनमें से कुल 40 भूखंडों के लिए शास्त्रीनगर स्थित आवास-विकास परिषद कार्यालय में कुल 255 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवंटित भूखंडों की कीमत 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
फ्लैट से ज्यादा भूखंड पसंद
आवंटन प्रक्रिया के दौरान शहर के मंगल पांडे नगर, माधवपुरम और शास्त्रीनगर में लंबित पडे़ 60 से ज्यादा व्यावसायिक भूखंडों की भी नीलामी होनी थी। लेकिन उनके लिए कोई ग्राहक वसुंधरा नहीं पहुंचा। संपत्ति अधिकारी अशोक कुमार गोयल के अनुसार माधवपुरम के 40 आवासीय भूखंडों के लिए 255 आवेदन मिलना उल्लेखनीय रहा। जबकि संपत्ति विभाग को जागृति विहार योजना में तैयार 900 से ज्यादा फ्लैट बेचने मेें खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
- वसुंधरा गाजियाबाद में हुई माधवपुरम सेक्टर-4 मेरठ के भूखंडों की आवंटन प्रक्रिया