फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: जिले में पहुंचीं 17 हजार 390 वैक्सीन, बनाई गईं 16 कोल्ड चेन

Fri, 15 Jan 2021 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोल्ड चेन कक्ष में रखी गईं वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। कोरोना से लड़ने के लिए शासन की ओर से बिजनौर जनपद को लगभग 17 हजार 390 कोविशील्ड वैक्सीन मिल चुकी हैं। इससे पूर्व करीब आठ लाख 36 हजार सीरिंज शासन ने टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराई थीं, जो सभी सरकारी अस्पतालों में बांटी जा चुकी हैं। ये वैक्सीन बरेली से आई है। पहले शासन ने मंडल स्तर पर मुरादाबाद से वैक्सीन देने की घोषणा की थी, लेकिन अब बरेली से गुरुवार शाम करीब साढे़ आठ बजे वैक्सीन भेजी गई है। सुरक्षा के लिए सीएमओ कार्यालय की कोल्ड चेन पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन



कोरोना जिले में अब तक 63 लोगों की जान ले चुका है। हर कोई वैक्सीन आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। गुरुवार शाम करीब साढे़ आठ बजे कोविशील्ड वैक्सीन जिला मुख्यालय पर पहुंच गई है।

डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव, एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एसके निगम, डब्लूएचओ की डॉ. नुपुर गर्ग आदि की मौजूदगी में वैक्सीन को वाहन से उतारा गया।
विज्ञापन


हेल्थ सुपरवाइजर राजवती ने वैक्सीन की आरती उतारी और पूजन करने के बाद कोल्डचेन में रखा गया। वैक्सीन लाने के लिए बिजनौर से सुबह एक वैक्सीन वाहन बरेली भेजा गया है। इसमें चालक के अलावा एक दरोगा और दो पुलिसकर्मी बरेली भेजे गए हैं। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय सहित जनपद में कुल 16 कोल्ड चेन बनाई गई हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि फिलहाल ये सभी वैक्सीन मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित जिला वैक्सीन भंडार कक्ष में रखी जाएंगी। साढे़ चार घंटे में करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय कर कोविशील्ड वैक्सीन को सीएमओ कार्यालय पहुंचा गया। फिलहाल जिले को लगभग 17 हजार 390 वैक्सीन मिली हैं।

जिले में 16 जनवरी से सुबह नौ बजे कोरोना का चार सत्रों में टीकाकरण होना है। शुरुआत में अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा करीब 400 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। इससे पूर्व पांच और 11 जनवरी को कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास कराया जा चुका है। एसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस स्क्वायड लगा दी गई है। वैक्सीन की सुरक्षा के लिए पुलिस की पूरी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें