उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। फिर इसके बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को पांच साल के बालक समेत 17 नए मरीज मिले। वहीं मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। इससे पहले 12 जनवरी को 18 मरीज मिले थे, तब से अब तक मरीजों की संख्या 15 के पार नहीं पहुंची थी।
मंगलवार को 4252 सैंपलों की जांच की गई। मंगलवार को मिले मामलों में 13 नए और चार पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। इससे साफ है कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ये मरीज ड्रीम सिटी, परतापुर, रिठानी लल्लापुरा, सोतीगंज, शास्त्रीनगर, पांडव नगर, संजय नगर, प्रभात नगर और मोरीपाड़ा के रहने वाले हैं। इनमें घरेलू महिलाएं, छात्र, सैनिक, नौकरीपेशा और कारोबारी आदि शामिल हैं।
शहर में अब तक 21440 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 35 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक 409 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक 20980 की छुट्टी हो चुकी है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। एहतियात बरतने की जरूरत है। महाराष्ट्र और केरल से आने वालों पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा, फिर दोनों के बीच जमकर हाथापाई, देखिए तस्वीरें
और बढ़ सकती है संख्या
कोरोना मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में एंटीजन किट खत्म होने से जांच नहीं हो पा रही है। यहां सिर्फ आरटीपीसीआर जांच हो रही है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि एंटीजन किट के लिए वह सीएमओ को पत्र लिखेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/