फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17,943 ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
17,943 ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए लोग टीकाकरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। शहर में क्लस्टर टीकाकरण मिलाकर 69 स्थानों पर 17,943 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया।
शनिवार को क्लस्टर टीकाकरण स्थगित है। सिर्फ 36 स्थानों पर ही टीकाकरण होगा। इसके अलावा सुबह नौ से शाम चार बजे तक पूरे जनपद में नियमित टीकाकरण होगा, जिसमें बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना के कारण यह टीकाकरण बंद चल रहा था। अब हर शनिवार इसे किया जाना तय किया गया है।
विज्ञापन

मेरठ में अब तक 8.64 लाख से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है, जबकि 1.76 लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जो कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगवा चुके हैं। टीकाकरण बढ़ने की वजह यह भी है कि अब उम्र की बाध्यता खत्म कर दी गई है। अब प्रस्तावित केंद्रों पर 18 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करा सकता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रथम डोज पूरी तरह से ऑनलाइन की गई है, जबकि बूस्टर डोज का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह से ऑन द स्पॉट रखा गया है।
शोभित विवि में शिक्षक, कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
मोदीपुरम। शोभित विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शिविर लगाकर शिक्षक, कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाई गई। शुभारंभ विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने किया। शिविर में युवाओं ने सेल्फी प्वाइंट पर अपने फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालकर टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान निधि शेखर, कुलपति प्रो. एपी गर्ग, मित्रानंद बहुगुणा, डॉ. गणेश भारद्वाज, रमन कौशिक, डॉ. अभिषेक डबास, डॉ. आशुतोष, निधि, अभिलाषा, अंजू, अनुसुइया, नीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पल्लवपुरम रेसीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में भी शिविर लगाया गया। संस्था के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि कैंप में चिकित्सकों ने 18 से 44 और 45 से 60 आयु वर्ग के 130 लोगों को वैक्सीन लगाई। इस दौरान गौरव मलिक, विरेंद्र कुमार त्यागी, पवन गर्ग, सुनीता मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें