फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हालत गंभीर, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में बच्ची को लगी थी आंख में गोली
- जानी क्षेत्र के कलंजरी गांव का मामला, असलहा बरामद नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/जानी। घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से घायल हुई बच्ची की हालत में सोमवार को भी सुधार नहीं आया। वहीं, पुलिस ने नामजद आरोपी रानू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वारदात में प्रयुक्त असलहा बरामद करने में जुटी है।
जानी क्षेत्र के कलंजरी गांव निवासी तप्पन की घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में अनुसूचित जाति के सोनू की पांच साल की बेटी रिया की आंख में गोली लगी थी। रिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। बच्ची का शहर के ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर जानी बृजेश शर्मा के अनुसार घटना में दूल्हे के नामजद चाचा रानू को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मेें घायल बच्ची की हालत में सोमवार को कोई सुधार नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असलहा नहीं मिला, गोली किसने मारी
पुलिस ने नामजद आरोपी रानू को गिरफ्तार तो कर लिया। लेकिन उससे कोई असलहा बरामद नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी रानू के पास घुड़चढ़ी के दौरान कोई असलहे की बात सामने नहीं आई। सवाल उठता कि आखिर बच्ची को किसने गोली मारी। पीड़ित परिवार का कहना है कि घुड़चढ़ी पर कौन-कौन गोली चला रहे थे, इसकी जांच होनी चाहिए। घुड़चढ़ी की वीडियोग्राफी भी हो रही होगी, जिसमें हर्ष फायरिंग करने वालों के चेहरे नजर आ सकते हैं। पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें