फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती में आयोजित दो दिवसिय दीनी जलसे का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकौती में दो दिवसीय दीनी जलसे का समापन
विज्ञापन

फोटो समाचार---------
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। सकौती में पिछले दो दिन से चल रहे दीनी जलसे का शनिवार को समापन किया गया। इस दौरान मौलानाओं ने मुस्लिम समाज के लोगों को शिक्षा समेत कई मुद्दों पर जागरूक किया।
विज्ञापन

सकौती गांव स्थित मदरसा फैजुल इस्लाम में दो दिवसीय दीनी जलसा आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जलसे में भाग लेने आए मौलानाओं ने मुस्लिम समाज के लोगों को शिक्षा पर जोर देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास शिक्षा से होता है। उन्होंने कहा कि धर्म से बढ़कर देश है। हिंदुस्तान में अमन चैन बना रहे। इस्लाम आतंक का नहीं मोहब्बत का पैगाम देता है। जलसे में थाना भवन से आए मौलाना गुफरान, मौलाना तौसीफ, मुफ़्ती मुज्जमिल, मुफ़्ती जुबेर ने विचार रखे। इस दौरान चार बच्चों की दस्तार बंदी हुई। मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सुहेल, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद अहतेशाम को धार्मिक किताब देकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से मुजफ्फर बेग, सिराजुद्दीन, मौलाना मुजीब, फरहत, नसरत, आदिल, याकूब, शाहिद, मुजीब हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें