हम बसपाई नहीं हैं, साबित करके दिखाएं
मेरठ। याकूब कुरैशी को लोकसभा प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की मांग करने वाले लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि याकूब उन्हें भाजपाई बता रहे हैं तथा बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान कांग्रेसी। उन्होंने कहा है कि दोनोें इसे साबित करें।
डॉ. ओमप्रकाश, ओमपाल खादर, सुरेंद्र रछौती बसपा के पदाधिकारी रह चुके हैं। उनका दावा है कि वह अब भी बसपाई हैं। कहा कि वह याकूब कुरैशी का विरोध कर रहे हैं तो उन्हें भाजपाई और कांग्रेेसी बता रहे हैं। इसे साबित करें। इन सभी ने कहा कि इस प्रकरण में वह बसपा सुप्रीमो से मिलने की पूरी कोशिश करेंगे। इन सभी ने गत दिवस बैजल भवन में मीटिंग कर विरोध दर्ज कराया था।