मेरठ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत विकास भवन सभागार में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसे अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर और मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर कौसर जहां, डॉ. ईश्वरी देवी, रजनी, ममता गर्ग, रीतिका, अंजू पांडेय, कमलेश कुमारी, संगीता, करुणा, रमा नेहरू, दीपा शर्मा, नीलम मिश्रा, साधना श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, अनीता राणा, डॉ. मधु वत्स, पूनम गर्ग, कस्तूरबा गांधी की छात्रा शाजिया, शिवानी, पूजा, नारी निकेतन की शिवानी, राखी आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएफ ओ अदिति शर्मा, एआरटीओ श्वेता वर्मा, सीएमएस महिला अस्पताल मंजू मलिक, जिला प्रोबेशन अधिकारी एसके गुप्ता, सीएमओ डॉ. राजकुमार, डीडीओ अतुल मिश्रा, कवि ईश्वरचंद गंभीर, धर्म दिवाकर आदि मौजूद रहे।