फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कायोऌं् के लिए कैंट को मिला मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल कमांड लखनऊ ने विशिष्ट प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया
विज्ञापन

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जीओसी इन चीफ जनरल ने बांटे पुरस्कार
मेरठ।
विकास कार्य, सफाई, जलापूर्ति, कैंट बोर्ड का कंप्यूटरीकृत किया जाना और अवैध निर्माणों पर रोक लगाने जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए कैंट बोर्ड सीईओ को सेंट्रल कमांड लखनऊ ने विशिष्ट प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया है। एक ही सप्ताह में लगातार दो सम्मान कैंट बोर्ड को मिले हैं। जिसको लेकर छावनी परिषद् के अधिकारी समेत बोर्ड के सदस्य गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

छावनी परिषद् पूरे साल में जनहित और रक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार किए गए कार्यों के वार्षिक मूल्यांकन में बार-बार बाजी मार रही है। बता दें कि छावनी परिषद् क्षेत्र की जनता को सुंदर सड़कें, पार्क, पथ प्रकाश, स्वच्छ पेयजल, सफाई की व्यवस्था कराता है। वहीं, छावनी क्षेत्र को स्मार्ट बनाने की दिशा में भी कदम उठाया है। पूरा क्षेत्र एलईडी की रोशनी से जगमग है। क्षेत्र में वाटर एटीएम लगवाए गए हैं। जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है। इतना ही नहीं माल रोड पर जेबरा क्रासिंग बनाकर खूबसूरती देने का काम किया। साथ-साथ कैंट बोर्ड कार्यालय की स्मार्ट एंट्री की। जिसको लेकर विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्रालय अवार्ड से कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव को दिल्ली में सम्मानित किया गया। अब बुधवार को लखनऊ में सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ जनरल बीएस नेगी ने कैंट बोर्ड मेरठ को उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशिष्ट प्रशस्ति एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें