फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिसंबर को होगा मेरठ से डासना के बीच एक्सप्रेस वे का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर पांच दिसंबर को टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे के चौथे चरण यानी डासना से मेरठ के बीच दिसंबर माह में ही टेंडर होकर काम शुरू हो जाएगा। इस बाबत मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट अधिकारियाें से बात की तो उन्होंने बताया कि पांच दिसंबर को इसका टेंडर होगा। अगले साल के अंत तक इस पर काम पूरा हो जाएगा।
सितंबर माह में परिवहन भवन में बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की थी। इसमें मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सिंचाई एवं यांत्रिक मंत्री बलदेव ओलख समेत दिल्ली एवं हरियाणा के भी कई मंत्री शामिल रहे। इस मौके पर खास तौर पर एनसीआर क्षेत्र केयातायात को सुगम बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुद्दा उठाया कि मेरठ से दिल्ली के बीच बनने जा रहे एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम शुरू हो। उस समय जल्द ही चौथे चरण पर काम शुरू करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन


इसी माह होगा टेंडर
इस बाबत सांसद ने बृहस्पतिवार को एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक बीएस सिंगला से बात की। उन्होंने बताया कि डासना से मेरठ के बीच काम शुरू होने के लिए इसी पांच दिसंबर को टेंडर की प्रक्रिया होगी। मेरठ जिले में अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। गाजियाबाद जिले के कुछ गांवों में विवाद के कारण प्रकरण अटका है। इस बाबत कमिश्नर से भी बात हुई और कहा गया कि विवाद जल्द सुलझाए जाएं।


हापुड़ रोड को भी जोड़ेगा एक्सप्रेस वे
मोहिउद्दीनपुर के बाद एक्सप्रेस वे दो पार्ट में जाना था। एक पार्ट एनएच 58 पर मिलना था तो दूसरा मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर। मेरठ बुलंदशहर हाईवे यानी हापुड़ रोड को मिलाने वाले इस पार्ट को अधिकारियों ने हटा दिया था। सांसद ने यह मुद्दा जोरशोर से उठाया। इस पर तय हुआ कि यह हिस्सा कटेगा नहीं और एक्सप्रेस वे हापुड़ रोड को भी जोड़ेगा। उस बैठक में यह मुद्दा भी उठा था और सहमति बनी थी पर अब इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए।

2018 तक होगा काम पूरा
इस चरण पर दिसंबर 2018 तक काम पूरा करने की बात कही जा रही है। सांसद ने कहा कि यह प्रोजेक्ट ही मेरठ केलिए अहम है। ऐसे में इस पर काम शुरू होगा तो जल्द ही यहां के लोगों की कनेक्टिवटी दिल्ली से ज्यादा मजबूत हो जाएगी।

यह है मेरठ दिल्ली एक्सपेस वे का प्लान
पहला चरण
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे का निर्माण चार चरण में है। पहले चरण में 06 लेन एक्सप्रेस वे व 08 लेन नेशनल हाईवे 24 दिल्ली के सराय काले खां, आउटर रिंग रोड दिल्ली से गाजीपुर तक है। इसकी कुल लंबाई 8.70 किमी है। यहां 28 नवंबर 2016 से कार्य शुरू किया जा चुका है।

दूसरा चरण
दूसरे चरण में 6 लेन एक्सप्रेस वे व 8 लेन नेशनल हाइवे 24 में यूपी गेट से डासना तक है जिसकी कुल लंबाई 19.20 किमी है। इस पर विधिवत रूप से एक अक्तूबर से काम शुरू हो गया है।

तीसरा चरण
तृतीय पैकेज में 06 लेन एक्सप्रेस वे व 02 लेन सर्विस रोड डासना से हापुड़ तक है। इसकी कुल लंबाई 22.2 किमी है। मौके पर काम चल रहा है।

चौथा चरण
चतुर्थ चरण में 06 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे डासना से मेरठ तक है तथा जिसकी कुल लंबाई 32 किमी है। इस पर दो माह में काम शुरू होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


मेरठ के इन गांवों की हो गया अधिग्रहण
सांकरपुर, घोसीपुर, चंदसारा, ढिकौली, हाजीपुर, खानपुर, नंगला पत्तू, नरहेड़ा, सलेमपुर, अमीनगर, अच्छरौंडा, बराल परतापुर।


मेरी बात एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक से हुई है। यह तय हो गया है कि मेरठ से डासना के बीच काम शुरू करने केलिए पांच दिसंबर को टेंडर होगा। दिसंबर 2018 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। यह क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। राजेंद्र अग्रवाल, सांसद

खास बात
एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक बीएस सिंगला से की सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें