फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एचडीएफसी बैंक के लिए 16 छात्राओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को रोजगार प्रकोष्ठ एवं एनआईआईटी के द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर व एक्सिस बैंक में वैल्यू मैनेजर के पद हेतु छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया।
विज्ञापन

इसमें शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय की 75 छात्राओं ने भाग लिया 16 छात्राओं का असिस्टेंट मैनेजर और 6 छात्राओं का वैल्यू मैनेजर के पद के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं का साक्षात्कार लेने के लिए एनआईआईटी गुड़गांव से मनोज कश्यप और प्रतिभा चौधरी उपस्थित रहीं। रोजगार प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. भारती दीक्षित, डॉ. एसपीएस राणा, डॉ. आशीष पाठक, प्रो. उषा साहनी, डॉ. रिचा राणा, प्रो. मंजू रानी, प्रो. सुधारानी सिंह और डॉ. गोरी आदि सदस्य उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के बीएड विभाग में गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर की संयोजिका डॉ. दीपा गुप्ता व सहप्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह द्वारा गाइड ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें