फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचसी में ऑपरेशन में चूक से महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के गांव बदरुद्दीन नगर नानू निवासी राजन कुमार ने सरधना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला सर्जन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है। पीड़ित का कहना है कि महिला चिकित्सक की लापरवाही के चलते उसकी पत्नी की हालत गंभीर हो गई। उसके इलाज पर अब तक पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुका है।
पीड़ित राजन कुमार ने बताया कि 18 अगस्त को उसने गर्भवती पत्नी सोनम को डिलीवरी के लिए सरधना सीएचसी में भर्ती कराया था। आरोप है कि महिला सर्जन ने पहले तो कोई जांच नहीं की और जांच रिपोर्ट न होने का बहाना बनाकर टालती रहीं। बाद में जब वह रिपोर्ट लेकर अस्पताल पहुंचा तो बिना उसे सूचना दिए ही पत्नी का ऑपरेशन कर दिया, जिससे पुत्री का जन्म हुआ। कुछ समय बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट फूलने और सांस रुकने की समस्या होने लगी। राजन ने डॉक्टर से इस बारे में कहा तो उसे बताया गया कि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है और उसे रेफर किया जा रहा है। इसके बाद कई दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजन ने पत्नी को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन में गंभीर लापरवाही बरती गई। पेट के टांके ठीक से नहीं लगाए गए और ऑपरेशन के दौरान एक नस कट गई। इससे इन्फेक्शन और पस बन गई। पीड़ित के अनुसार पत्नी के इलाज पर पांच लाख से अधिक खर्च कर चुका है, जो उसने घर गिरवी रखकर और कर्ज लेकर जुटाए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें