फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून सिर पर, सिल्ट से अटा डीएन नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सिर पर, सिल्ट से अटा डीएन नाला
विज्ञापन

- दुकानदारों को डर, बारिश में दुकानों में न भर जाए पानी, नगर निगम लापरवाह
मेरठ। मानसून सिर पर है और शहर के दूसरे नालों की तरह डीएन कॉलेज के पास से होकर जा रहा नाला भी सिल्ट से अटा पड़ा है। दुकानदारों को डर है कि बारिश में पानी दुकानों में न भर जाए। अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को यहां का हाल देखा तो नाले में सिल्ट ऊपर तक पहुंच चुकी थी।
ये बोले स्थानीय लोग:
बारिश से लग रहा डर
निगम कर्मी एक दो जगह छोटी मशीन लगाकर डेयरियों से बहाया गया गोबर निकाल देते है लेकिन अभी तक तलीझाड़ सफाई नहीं हुई है। नाले में कूड़ा जमा होने से बीमारी बढ़ रही है। -गौरव
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी सफाई नहीं
नाला चोक होने की जानकारी निगम को दी चुकी है। औपचारिकता में छोटी मशीन से रेलवे रोड चौराहे पर कुछ कूड़ा निकाल दिया। लेकिन बाकी नाले की सफाई नहीं हुई है। -राजेंद्र प्रसाद गुप्ता
मानसून से पहले हो नाला साफ
मानसून आने से पहले नाले की सफाई हो जानी चाहिए। अगर सफाई नहीं हुई तो दुकानों और घरों में पानी भरना निश्चित है। निगम अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद भी नाले की सफाई नहीं हो पा रही है। -राकेश
उगने लगी झाड़ी
एक साल से नाले की सफाई नहीं होने से कई जगह झाड़ी और घास उग गई है। डेयरियों का गोबर नाले में भरा पड़ा है। समय रहते सफाई नहीं हुई तो हालात खराब होंगे। -दानिश
विज्ञापन

बुढ़ाना गेट से उठाई सिल्ट
मेरठ। लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी बुढ़ाना गेट पर निकाली गई नाले की सिल्ट को नगर निगम ने उठवा लिया। इससे लोगों को भारी राहत मिली है। नगर निगम ने नाला सफाई अभियान के दौरान बुधवार को बुढ़ाना गेट स्थित नाले की सफाई कराई थी। लेकिन सिल्ट को सड़क किनारे डाल दिया था। कुछ जगह तो सिल्ट बीच सड़क तक पहुंच गई थी। इससे कई वाहन सवार फिसलकर घायल हो गए थे। बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया तो हरकत में आए निगम ने दोपहर को सिल्ट को उठवा ली। सफाई होने पर यहां के दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें