फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन नगर से डेयरी हटवाने पहुंचे अधिकारी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन नगर से डेयरी हटवाने पहुंचे अधिकारी, हंगामा
विज्ञापन

- भारी पुलिस फोर्स को देखकर डेयरी संचालकों में हड़कंप
- चेतावनी के बाद भी नहीं खाली नहीं की थी डेयरी
- दो भैंस जब्त होने पर महिला बेहोश, हंगामा

मेरठ। शहर से डेयरियों को बाहर करने का अभियान बुधवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से जैन नगर देवपुरी में चलाया। डेयरी से पशु जब्त किए तो हंगामा खड़ा हो गया। एक महिला बेहोश हो गई। अधिकारियों ने सभी डेयरी संचालकों को गुरुवार शाम तक डेरियां खाली करने की चेतावनी दी है।
जैन नगर में भी दो दर्जन से अधिक डेयरी हैं। यहां की डेयरियोें से निकलने वाले गोबर से दिल्ली रोड का नाला भी चोक रहता है। बुधवार को नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान, अपर नगरायुक्त अमित सिंह, एएसीएम, एएसपी रामअर्ज पुलिस फोर्स को साथ लेकर शाम छह बजे जैन नगर पहुंचे। टीम ने सबसे पहले सभी डेयरी संचालकों को डेयरी खाली करने निर्देश दिए। इसी दौरान अधिकारियों ने बड़ी डेयरी की बजाय छोटी डेयरियों से पशु जब्त करने शुरू कर दिए। जैसे ही दो पशु जब्त करके निगम अधिकारियों ने निगम की गाड़ी से बाहर भिजवाए तो महिला ने विरोध कर दिया। हंगामे के बीच वह महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। जैसे ही अधिकारियों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कहा तो महिला उठ खड़ी हुई। नगरायुक्त ने चेतावनी दी है कि गुरुवार तक हर कीमत सभी डेयरी संचालक पशुओं को शहर से बाहर भेज दें अन्यथा पशु जब्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैटल कॉलोनी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
मेरठ। डेयरी संचालकों ने कैटल कॉलोनी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को स्पेशल बेंच को इस मामले में सुनवाई करनी थी, लेकिन किसी कारण से सुनवाई नहीं हो सकी। अब न्यायालय ने गुरुवार की तिथि नियत की है। डेयरी संचालकों ने न्यायालय में की गयी अपील में कहा है कि मेरठ शहर से डेयरियों को उजाड़ा जा रहा है। मजबूरीवश उन्हें अपने पशुओं को कम दामों में बेचना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पशुओं का कटान हो रहा है। शासन और प्रशासन कैटल कॉलोनी विकसित नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें