फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : गृह कलह में युवक फांसी पर झूला, दंपती ने जहर खाया

Mon, 24 Jun 2019 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
खरखौदा। खंदावली गांव में गृहक्लेश के चलते युवक खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, एक गांव में पति-पत्नी में विवाद के दोनों ने जहर निगल लिया। गंभीर हालत में दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव खंदावली में 25 वर्षीय जाबिर पुत्र साबिर परिवार के साथ रहता था। जाबिर का तीन साल पहले हापुड़ क्षेत्र के एक गांव से विवाह हुआ था। जिसमें एक बेटा भी है। पुलिस के अनुसार जाबिर की पत्नी मायके में है। शनिवार को फोन पर पत्नी से कहासुनी हो गई। परिजनों की माने तो रात में जाबिर घर में सभी सदस्यों के साथ सो गया। रात में ही मौका पाकर वह खेतों पर स्थित ट्यूबवेल पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

वहां खेत में खड़े जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में जाबिर के न होने पर खोजबीन की गई। वहीं कुछ ग्रमाीण जंगल पर पहुंचे तो पेड़ पर लटका देख परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर खरखौदा मनीष बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी आया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी में रविवार को विवाद हो गया। जिसमें दोनों ने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें