फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

122 चालकों की नजर कमजोर, जांच में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
122 रोडवेज चालकों की नजर कमजोर, जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

- भैसाली और सोहराब गेट डिपो पर लगाया गया चिकित्सा कैंप

मेरठ। जिन रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान सभी लोग स्वयं को बेहद सुरक्षित महसूस करते हैं। उन बसों के चालकों की नजर कितनी कमजोर है। इसकी जानकारी शायद ही किसी को हो। शनिवार को चिकित्सा कैंप लगाकर चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया तो भैसाली और सोहराब गेट डिपो की बसों के 122 चालकों की नजर कमजोर निकली।
शनिवार को दोनों ही बस स्टैंड पर स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान रोडवेज बसों की फि टनेस जांच की गई। डॉ. विवेक त्यागी, डॉ. एसके शर्मा ने 105 चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा परीक्षण किया तो 52 चालकों की नजर कमजोर निकली। छह चालकों को मोतियाबिंद पाया गया। उधर सोहराब गेट डिपो पर 100 चालकों का स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा परीक्षण किया गया जिनमें से 60 चालकों की नजर कमजोर पाई गई और चार चालकों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। डॉ. रीता वार्ष्णेय, डॉ. विभा गुप्ता ने बताया कि इनमें से 41 चालक पूरी तरह स्वस्थ पाए गए। इस दौरान 65 बसों का भी फिटनेस चेक किया गया। जिनमें से दो बसों में रिफ्लेक्टर नहीं मिले। सोहराब गेट डिपो की 32 बसों में से एक बस पर रिफ्लेक्टर नहीं मिला। इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. विजय कुमार, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ओम प्रकाश सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भैसाली डिपो राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार यादव, दिनेश कुमार आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
मेरठ। विद्युत लाइन पर कार्य के चलते आज वैशाली कॉलोनी, सम्राट पैलेस बिजली से जुड़े क्षेत्रों में सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी एसडीओ दीपक कुमार ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें