फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़-आसिफाबाद मार्ग पर सेंट्रो कार ने बाइक सवार दो लोगों को सामने से टक्कर मार दी। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम चितवनाशेरपुर निवासी पंकिल त्यागी पुत्र बुद्धराम व ब्रजमोहन पुत्र बीरसिंह बाइक से परीक्षितगढ़-लोधीपुरा नहर झाल पर किसी कार्य के लिए आए थे। दोनो बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। ग्राम खटकी के सामने सेंट्रो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें पंकिल व ब्रजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों को मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान पंकिल की मौत हो गई। वहीं ब्रजमोहन की हालत गंभीर बनी है। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार तीन भाईयों में पंकिल मंझला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें