फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की पत्नी को भेजी अश्लील पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी को भेजी अश्लील पोस्ट
विज्ञापन


मेरठ। शहर के चर्चित एक डॉक्टर की पत्नी को मेसेंजर पर अश्लील पोस्ट भेजने का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने मेडिकल थाने में केस दर्ज कराया है। साइबर सेल इसकी जांच कर रहा है।
मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है। शास्त्रीनगर निवासी डॉक्टर का गढ़ रोड पर क्लीनिक है। बुधवार को डॉक्टर व उनकी पत्नी थाने पहुंचे। डॉक्टर का आरोप है कि उनकी पत्नी का फेसबुक अकाउंट है। आकाश नाम के व्यक्ति ने उनकी पत्नी को मेसेंजर पर अश्लील पोस्ट भेजी। विरोध करने पर आरोपी ने मेसेंजर पर धमकी दी है कि अगर पुलिस में शिकायत की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। जिसके बाद से दंपती दहशत में है। इंस्पेक्टर मेडिकल प्रशांत कुमार मिश्रा के मुताबिक आरोपी का पता लगाने के लिए साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी एक, युवती दो, बखेड़ा
मेरठ। मेडिकल थानाक्षेत्र में एक प्रेमी को लेकर दो युवतियों ने बुधवार सुबह बखेड़ा कर दिया। एक युवती ने दूसरी युवती पर आरोप लगाया कि वह उसके प्रेमी से बातचीत करती है। जबकि दूसरी ने आरोपों को झूठा बताकर थाने में युवती के खिलाफ तहरीर दे दी। दोनों युवतियों ने हंगामा भी किया। इंस्पेक्टर मेडिकल का कहना कि दोनों युवती गंगानगर क्षेत्र की निवासी हैं। यूनिवर्सिटी के सामने एक कंपनी में जॉब करती हैं। एक युवती का प्रेमी कपड़े का काम करता है। युवती ने अपनी सहकर्मी को अपने प्रेमी के साथ घूमता देख लिया था, जिसको लेकर बखेड़ा हुआ। हालांकि युवक ने दूसरी युवती से प्रेम संबंध न होने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें