दुहाई यूटर्न पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा
मुरादनगर। दुहाई यूटर्न पर बुधवार को ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया, युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सरना गांव निवासी किसान मुकेश त्यागी का बेटा सचिन त्यागी(24)गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में काम नौकरी करता था। सचिन की एक माह पूर्व शादी हुई थी। बुधवार दोपहर गाजियाबाद से सचिन त्यागी बाइक से गांव लौट रहा था। हाईवे पर दुहाई कट के पास पहुंचा तो यूटर्न ले रहे ट्रक ने बाइक सवार सचिन को रौंद दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने तुरंत निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सचिन की पत्नी, मां, बहन, पिता का रोकर बुरा हाल है। एसएसआई डीके सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा योगेश त्यागी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
----------