फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी जेल भेजा
विज्ञापन

खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव में बीती रविवार शाम एक युवक नौ वर्षीय बच्ची को जंगल में ले गया तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर जंगल में शौच के लिए गई महिलाएं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया तथा बच्ची को छुड़ाया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रह रही महिला अपने पति की मौत के बाद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रही है। रविवार शाम गांव का जोनी उसकी नौ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर शौच के लिए गई महिलाओं ने आरोपी युवक पकड़ लिया। उन्होंने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों से जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं, बच्ची को सीएचसी में भर्ती करा दिया। उधर, बाद में पीड़ित पक्ष समेत सैकड़ों लोगों ने बिजली बंबा पुलिस चौकी का घेराव किया तथा इस मामले में तहरीर दी थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें