फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीआई की मान्यता में देरी से एलएलबी अभी पोर्टल पर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीआई की मान्यता के पत्र में देरी से एलएलबी अभी पोर्टल पर नहीं
विज्ञापन

- 1 लाख 13 हजार पहुंची सीसीएसयू में रजिस्ट्रेशन की संख्या
- पीजी कोर्सों में अभी तक एमएससी में सबसे ज्यादा आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में एडमिशन को चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में अभी एलएलबी विषय पोर्टल पर नहीं आ पाया है। बार कांउसिल ऑफ इंडिया(बीसीआई) द्वारा कॉलेजों की मान्यता का पत्र न मिलने की वजह से ऐसा हो रहा है। सोमवार शाम तक एलएलबी के कॉलेजों के नाम पोर्टल पर आने की उम्मीद है। पीजी में रविवार शाम तक सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन एमएससी और एमए में हुए हैं।
पीजी कोर्सों की बात करें तो एमएससी में सर्वाधिक 118 छात्र-छात्राओं ने कॉलेजों का विकल्प भरा है। दूसरे नंबर पर एमए में 91 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज भरे हैं। एलएलबी की बात करें तो बीसीआई से सभी कॉलेजों की मान्यता का पत्र नहीं आने के कारण रविवार शाम तक कॉलेज पोर्टल पर नहीं आ रहे हैं। इसके चलते एलएलबी में कोई आवेदन नहीं हो पाया है। सोमवार शाम तक कुछ कॉलेजों के नाम पोर्टल पर आ सकते हैं। जिन कॉलेजों के पत्र नहीं मिलेंगे उनके नाम पोर्टल पर नहीं आएंगे।
विज्ञापन

छह एडेड कॉलेज में एलएलबी है
सीसीएसयू के छह एडेड कॉलेजों में एलएलबी है। इनमें गाजियाबाद के एमएमएच कॉलेज में 420 सीटें हैं। मेरठ कॉलेज में 300 सीटें हैं। एनएएस कॉलेज में 180, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा में 120, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर में 320, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में 120 सीटें हैं। इन सभी कॉलेजों में कुल 1460 सीटें हैं। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 15 हजार से ज्यादा सीटें एलएलबी में हैं।
यूजी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि में दो दिन बाकी
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में रविवार शाम तक 1 लाख 13 हजार रजिस्ट्रेशन हुए हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि में दो दिन बाकी हैं। पहले अंतिम तिथि सात जून थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 13 जून कर दिया गया था। एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी में 1 लाख 60 हजार से ज्यादा सीटें हैं। इनमें बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 24 हजार दो सौ और सेल्फ फाइनेंस में 59400 से ज्यादा, बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 5060 और सेल्फ फाइनेंस में 24000 से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 10400 और सेल्फ फाइनेंस में 22 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 3100 से ज्यादा सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं।
विज्ञापन

बीए-बीएससी-बीकॉम के अलावा इन कोर्सों में कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सीसीएसयू से संबद्ध एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे कोर्स भी हैं। इनमें पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी शामिल हैं। इंटीग्रेटिड बीए-बीएड और चार वर्षीय बीएलएड भी किया जा सकता है। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, कैंपस में संचालित बीकॉम ऑनर्स, बीएफए, बीजेएमसी, बीएमएलटी, बीएमएम मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बीओटी ऑकुपेशनल थेरेपी, बीपीटी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएसी कंप्यूटर एप्लीकेशन ग्रुप, बीएससी केमेस्ट्री सीबीसीएस कैंपस, बीएससी फूड माइक्रोबायोलॉजी, बीवॉक और बीआरडीआईटी जैसे कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें